Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा में कांग्रेस का कैंडल मार्च, BJP के खिलाफ जताया विरोध

बठिंडा: कांग्रेस ने BJP की कथित एंटी-कांग्रेस और दलित विरोधी सोच के खिलाफ बठिंडा में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह मार्च फायर ब्रिगेड चौक से शुरू होकर शहर की अलग-अलग मार्केट तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और BJP के खिलाफ नारेबाजी की।

कैंडल मार्च के बाद जिला कांग्रेस बठिंडा अर्बन के अध्यक्ष राजन गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए BJP पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP के इस रवैये से उसका दलित विरोधी चेहरा सामने आया है। राजन गर्ग ने कहा कि खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि इससे पूरे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि दलित समाज मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने BJP पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का भी आरोप लगाया। राजन गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस तरह की राजनीति से बचना चाहिए। उन्होंने BJP से जातिवाद की राजनीति को खत्म करने और अपनी सोच में बदलाव लाने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी हर वर्ग के सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश की आवाज उठाती रहेगी। राजन गर्ग ने हल्द्वानी की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस को मजबूत करने के नारे लगाए। प्रदर्शन में प्रोवेशन ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन केके अग्रवाल, पूर्व एग्जीक्यूटिव मेयर अशोक कुमार, मार्कफेड के डायरेक्टर टहल सिंह संधू, डेलीगेट पवन मानी, वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेस मीडिया इंचार्ज रुपिंदर बिंद्रा, पूर्व अध्यक्ष अरुण वधावन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा दर्शन सिंह जीदा, बलजिंदर सिंह, माधव शर्मा, सुनील कुमार, भगवान दास भारती, करतार सिंह, बलजीत सिंह, गौरव कटारिया, अवतार सिंह, सुभाष कुमार, मेशी सैनी, रूप सिंह, हरिओम कपूर, दुपिंदर मिश्रा, बलवंत राय नाथ, सोनू एमसी, सुरिंदरजीत सिंह सानी, अवतार सिंह गोनियाना, नाथू राम, प्रकाश चंद अदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह जानकारी कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट और प्रेस मीडिया इंचार्ज रुपिंदर बिंद्रा, बठिंडा द्वारा जारी की गई।

📍 Location: Bathinda (Bathinda)

Exit mobile version