Site icon Dainik Savera Times

65 पेटी अंग्रेजी शराब व 50 पेटी बीयर सहित कैंटर चालक काबू

बस्सी पठाना: बस्सी पठाना पुलिस की तरफ से चंडीगढ़ की 65 शराब की पेटी और बीयर की 50 पेटी सहित एक कैंटर चालक को काबू किए जाने का समाचार है। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि थाना बस्सी पठाना के एसएचओ नरपिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में थाना बस्सी पठाना की एक पुलिस पार्टी की तरफ से शहीदगढ़ प्वाइंट नजदीक कैंटर चैकिंग के लिए रोका गया, जिसकी तलाशी दौरान कैंटर में से चंडीगढ़ की 65 शराब की पेटी और बीयर की 50 पेटी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक राजेश ठाकुर और जगदीश कुमार चौहान वासी हिमाचल प्रदेश विरु द्ध थाना बस्सी पठानमें मुकद्दमा दर्ज करते हुए गिऱफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version