Car-Auto Crash, Child in ICU; Cop’s Conduct Questioned : जालंधर। एपीजे कॉलेज के सामने बांसल स्वीट्स के बाहर पुलिस कर्मी की कार और स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद सामने आई तस्वीरों ने पुलिस कर्मी के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि घायल बच्चे की मदद करने के बजाय पुलिस कर्मी अपनी क्षतिग्रस्त कार का जायजा लेता रहा, जबकि परिजन बच्चे को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाने के लिए जूझते नजर आए।
आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मी घायल बच्चे की मदद करने के बजाय अपनी कार को हुए नुकसान का जायजा लेने लगा। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बच्चे की मां स्ट्रेचर का इंतजाम करती दिखाई दे रही है, जबकि पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी की ओर देख रहा है। पुलिस कर्मी गुरनाम सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से जालंधर पीएपी जा रहा था। मोड़ काटते समय ऑटो चालक का ध्यान दूसरी तरफ होने के कारण कार की ऑटो से टक्कर हो गई। उनका कहना है कि बच्चे की हालत अब स्थिर है। हालांकि, घायल बच्चे की मदद करने के बजाय कार का नुकसान देखने के सवाल पर पुलिस कर्मी जवाब देने से बचता नजर आया। हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

