Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगराओं में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाएं गंभीर घायल

October 12, 2026

जगराओं में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाएं गंभीर घायल

Car Crashes Into Tree in Jagraon, Three Women Injured : लुधियाना। जगराओं के मलक रोड पर नाले के पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय नवदीप कौर कार चला रही थीं। उनके साथ प्रीतम कौर और बलजिंदर कौर भी मौजूद थीं। टक्कर में नवदीप कौर का हाथ टूट गया, जबकि अन्य दोनों महिलाओं को भी चोटें आईं। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना में कार में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार 28 वर्षीय नवदीप कौर चला रही थीं। उनके साथ बुजुर्ग महिलाएं प्रीतम कौर और बलजिंदर कौर भी कार में थीं। मलक रोड पर नाले के पुल के पास पहुंचते ही नवदीप कौर ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ से टकरा गई। कार चला रही नवदीप कौर का हाथ टूट गया, जबकि अन्य दो महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की और तीनों को गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सड़क की मरम्मत करा दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें