Site icon Dainik Savera Times

खन्ना में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

खन्ना: लुधियाना में खन्ना के गांव सलौदी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार चालक गोह निवासी 20 वर्षीय जसकरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जसकरण सिंह ने 12वीं पास करने के बाद अपने माता-पिता की मदद के लिए ड्राइविंग शुरू कर दी। वह अपने दोस्त को सलौदी गांव में घर छोड़ने के बाद अपने गांव गोह जा रहा था।

सलोदी गांव में सिंह शहीदों के स्थल के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जब तक जसकरण सिंह को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version