Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क किनारे खड़े ट्राले में जा घुसी कार, 4 युवकों की हुई मौत

January 13, 2024

सड़क किनारे खड़े ट्राले में जा घुसी कार, 4 युवकों की हुई मौत

तरनतारन/गुरुहरसहाय: गांव बूह के पास वीरवार देर रात हुए हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर घायल है। हादसे का कारण सड़क किनारे खड़ा कैंटर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक तेज रμतार ट्रक ट्राला उक्त कैंटर से जा टकराया और पीछे से आ रही कार भी ट्राले में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार गांव गुद्दड़ डंडी (गुरुहरसहाय, फिरोजपुर) से कार सवार करणजीत सिंह, गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह तीनों वासी गांव गुद्दड़ डंडी, रोबनप्रीत सिंह व राजबीर सिंह बेदी वासी धर्मा कालोनी, फिरोजपुर वीरवार रात श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर माथा टेकने के बाद लौट रहे थे। जब वे कस्बा हरिके पत्तन के गांव बूह के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे खड़े कैंटर (बिना किसी रिμलैक्टर) में तरनतारन से आ रहा ट्रक ट्राला जा घुसा।

ट्रक ट्राले के पीछे तेज रμतार में आ रही कार का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार ट्रकट्राले से जा टकराई। हादसे में करणजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रोबनप्रीत सिंह व राजबीर सिंह बेदी की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक बलविंदर सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना हरिके पत्तन की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मृतकों के स्वजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई है जिसके चलते परिवार को शव सौंप दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें