Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar : अस्पताल जाने पर विवाद, बंद करवाने पहुंचे जत्थेबंदियों से कार सवार की झड़प

Car rider clashes with mob : जालंधर। कौमी इंसाफ मोर्चे की पंजाब बंद की कॉल के दौरान मकसूदा की सर्विस रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब अस्पताल जा रहे एक कार सवार को जत्थेबंदियों ने रोक लिया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260821-WA0038.mp4

कार सवार ने बताया कि उसकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है और उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उसे आगे जाने में परेशानी हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस के बाद हाथापाई हो गई और थप्पड़बाजी की तस्वीरें सामने आईं। स्थिति बिगड़ने पर एक व्यक्ति द्वारा बरछे से हमला करने की कोशिश की गई, हालांकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और बाद में कार सवार को वहां से जाने दिया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260821-WA0037.mp4

कार सवार ने कहा कि उसकी पत्नी की डायलसिस हो रही है। इस दौरान उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई। व्यक्ति ने कहाकि सिख व्यक्ति उसे कहने लगा कि उसने गाली निकाली है, जबकि उसने गाली खुद को दी। पीड़ित व्यक्ति ने कहाकि वह खुद परेशान चल रहा है, एक ओर पत्नी की डायसिलस चल रही है और दूसरा उसे अस्पताल जाने नहीं दिया जा रहा। दोनों में हाथापाई की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारे गए। इस दौरान भड़के सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा नहीं दिया। वहीं हंगामा होने पर अन्य सिख मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जत्थेबंदियों द्वारा रवाना किया गया।

Exit mobile version