Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार-ट्रक की भीषण टक्कर, बच्चे के टूटे दांत, अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज

October 11, 2026

कार-ट्रक की भीषण टक्कर, बच्चे के टूटे दांत, अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज

मोगा: मेडिसिटी अस्पताल के सामने पुल पर कार और ट्रक के बीच टक्कर होने के मामले में थाना मेहना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार नाहर सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने पीछे से आ रहे वाहनों की स्थिति का ध्यान रखे बिना ट्रक को अचानक सड़क पर रोक दिया, जिसके कारण उसकी कार ट्रक से टकरा गई।

मनदीप सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी पत्ती जानियां, गांव किड़ियाल, जिला मोगा में बताया कि 25 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार नंबर पीबी-76-बी-7015 में बाघापुराना से अपने गांव जा रहा था। कहा कि जब कार मेडिसिटी अस्पताल के सामने पुल पर पहुंची तो आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने बिना उचित सावधानी बरते ट्रक को बाईं लेन में लाकर अचानक रोक दिया। इससे पीछे चल रही कार ट्रक से जा टकराई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हादसे में उसे चोटें आईं और कार को भी काफी नुकसान पहुंचा उसने बताया गया कि कार की अगली सीट पर बैठे गुरदीप सिंह और उसकी गोद में बैठे बच्चे परमवीर शर्मा को चोटें लगीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्चे के दांत टूट गए और जबड़े में चोट आई। हादसे के कारण परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत थाना मेहना में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अब अज्ञात ट्रक चालक की पहचान करने और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण जांच तथा कानूनी प्रक्रिया के बाद होगा।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें