पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 इलाके में एक डिस्को क्लब के बाहर बड़ी घटना देखने को मिली। बता दें कि पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसपर आरोप है कि आरोपी ने तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे पकड़ लिया।
घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब दो युवक क्लब से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। फिलहाल दोनों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है।
पार्किंग विवाद के बाद बढ़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले क्लब के बाहर पार्किंग को लेकर आरोपी और कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा कार लेकर पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी कार की नंबर प्लेट हटा दी थी और फिर भीड़ की तरफ कार दौड़ा दी। जांच में यह भी सामने आया है कि कार को पीछे के गियर में भी चलाया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आरोपी फरीदाबाद का रहने वाला
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक फरीदाबाद का निवासी है और पंचकूला में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने आया था। उसके साथ एक नाबालिग युवक भी मौजूद था।
डीएसपी अभिनंदन के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
क्लब में हंगामे और हथियार रखने की भी जांच
पुलिस को यह भी शिकायत मिली है कि घटना से पहले क्लब के अंदर हंगामा और तोड़फोड़ की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें…
पुलिस जुटा रही सभी सबूत
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...