Site icon Dainik Savera Times

डेराबस्सी में महिला ASI द्वारा रेप पीड़िता से रिश्वत लेने का मामला: पीड़ित महिला बोली, इंसाफ नहीं मिला तो करूंगी आत्महत्या

डेराबस्सी में एक 42 वर्षीय महिला द्वारा मार्च 2022 में बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि इस मामले में अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिसके लिए पुलिस दोषी होगी।

पीड़ित महिला ने बीते दिन चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस पर आरोप लगाया की महिला एएसआई को रिश्वत देने के आरोप में फसाने के चलते डेराबस्सी पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर उसके खिलाफ ना सिर्फ मारपीट का झूठा मामला दर्ज किया बल्कि इस झूठे मामले के कारण उसे 10 दिन जेल में भी रहना पड़ा।

बता दें कि इस मामले में एक महिला एएसआई ने बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर पीड़ित महिला से रिश्वत की मांग की थी। जब आरोपी ASI पीड़ित महिला के घर पर रिश्वत की रकम लेने पहुंची तब यह सारी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DSP, डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया ने महिला ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले में आगामी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी दी गई थी। जबकि आरोपी महिला एएसआई को लाईन हाजिर कर दिया गया।

Exit mobile version