Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला से मारपीट करने के आरोप में Visa House के संचालक कन्हैया और रश्मि सचदेवा सहित 12 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

October 21, 2023

महिला से मारपीट करने के आरोप में Visa House के संचालक कन्हैया और रश्मि सचदेवा सहित 12 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

जालंधर: मोगा पुलिस ने वीजा हाउस के संचालक सुरिंदर सहगल उर्फ़ कन्हैया ,रश्मी सचदेवा सहित 12 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला वीजा हाउस में काम कर चुकी अमनदीप कौर पत्नी सुखदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पीड़िता अमनदीप कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की वह पहले वीजा हाउस में काम करती थी उसने वह से नौकरी छोड़ कर उसी बिल्डिंग में टाइम टू फ्लाई इमीग्रेशन को ज्वाइन कर लिया। जिसका बदला लेने के लिए सुरिंदर उर्फ़ कन्हैया ,रश्मी सचदेवा अपने बॉउंसरो और स्टाफ को लेकर उसके दफ्तर में आ गए और गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया की कन्हैया ने उससे अभद्र व्यव्हार किया और रश्मि के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की इतना ही नहीं कन्हैया के साथ आय बॉउंसरो ने उसे गन पॉइंट पर ले लिया। महिला ने कन्हैया को कहा कि उसने दफ्तर का सारा डाटा उसके स्टाफ को दे दिया है। लेकिन कन्हैया और रश्मी ने उसकी एक न सुनी और सब ने मिलकर उस पर धावा बोल दिया। पुलिस ने मामले की जाँच कर सुरिंदर सहगल , रश्मि सचदेवा ,ऋतिक दुन्ना ,प्रिया ,करण,सुमित ,२/३ बाउंसर ,गुरलीन कौर ,गुरजोत सिंह ,सचदेवा ,राहुल के खिलाफ IPC की धारा 379 b , 354 ,323 ,148 ,149 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित वीजा हाउस पर जीएसटी विभाग की दबिश के दौरान भी उक्त मालिक चर्चा में आया था।मोगा दफ्तर में हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें