Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: मंजू सिनेमा के पास मशीनरी फर्म के ऑफिस से लाखों रुपए कैश चोरी

लुधियाना: मंजू सिनेमा के पास जंडू टावर बिल्डिंग में बने मशीनरी फर्म के ऑफिस में से लाखों रुपए कैश चोरी हो गया। चोरों ने सीसीटीवी की तारें काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी के लॉकर से कैश निकला और फरार हो गए। इस घटना शनिवार सुबह को पता लगने पर पुलिस को सूचित किया गया। थाना डिवीजन नं. 6 के अधीन पड़ती मिल्लर गंज चौकी की पुलिस व फॉरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ए.आर. इंटरप्राइजेज के कमल शर्मा ने बताया कि उनके चपड़ासी ने शनिवार सुबह कॉल कर जानकारी दी कि ऑफिस का लॉक टूटा हुआ है। जब ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और उसमे से लाखों रुपए कैश चोरी हो चुका था। उनकी फर्म शैलर में उपयोग होने वाली मशीने की सेल और सर्विस का काम करती है। चोरों ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।

जब बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया तब पता लगा कि रेलवे ट्रैक की साइड से बिल्डिंग में चोर घुसे थे। उनके ऑफिस की अलमारी में कितना कैश पड़ा था, यह अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता सकते हैं लेकिन उनका लाखों का नुक्सान हो गया है। इस मामले में मिल्लर गंज चौकी की पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों की तालाश शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version