Site icon Dainik Savera Times

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में एसएसटी टीम द्वारा झरमड़ी बैरियर से 24,16,900 रुपये की नकदी बरामद

डेराबस्सी हलके में तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम ने आज नाकाबंदी के दौरान पंजाब और हरियाणा की सीमा पर झरमड़ी बैरियर पर एक कार सवार से 24,16,900 रुपये की नकदी बरामद की। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कमिशन एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर ऑफिसर राजू गर्ग के नेतृत्व में एक टीम में केंद्रीय सुरक्षा बलों और लालरू पुलिस द्वारा एक वर्ना कार नंबर HR16A A2659 को रोककर तलाशी ली गई तो 24,16,900 रुपये नकद मिले। जब कार चालक भिवानी निवासी विकास बूरा से इस नकदी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिस पर आयकर अधिकारी रविंदर कुमार की मौजूदगी में रकम की गिनती की गई तो कुल रकम 24,16,900 रुपये निकली। उन्होंने बताया कि नकदी गिनती के बाद थाना लालड़ू के मालखाने में जमा करा दी गई है।

Exit mobile version