Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने DIG हरचरण सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, भुल्लर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है, जिसकी पुष्टि जांच एजेंसी ने की है।

CBI की टीम द्वारा कार्रवाई की गई के तहत DIG को रिश्वत लेते रेंज हाथो पकड़ा, जिससे पंजाब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई।

CBI की टीम ने  आज चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा और भुल्लर को हिरासत में ले लिया। यह मामला मंडी गोबिंदगढ़ के एक कबाड़ व्यापारी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें भुल्लर पर कथित रूप से अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप है। हालांकि, अब तक सीबीआई की ओर से रिश्वत की रकम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मामले में एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार

भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और पंजाब पुलिस में विभिन्न अहम पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें : घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान उपाय

Exit mobile version