Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना चौड़ा बाजार में लगेंगे CCTV कैमरे, जोन-डी की बिल्डिंग का होगा विस्तार

February 6, 2026

लुधियाना चौड़ा बाजार में लगेंगे CCTV कैमरे, जोन-डी की बिल्डिंग का होगा विस्तार

लुधियाना: नवनियुक्त कमिश्नर की ज्वाइनिंग के बाद वीरवार को पहली एफ एंड सीसी की मीटिंग मेयर कैंप हाउस में हुई, जिसमें मेयर इंदरजीत कौर, निगम कमिश्नर नीरू कत्याल, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर, एडीशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैरा, विभिन्न शाखाओं के एसई व एक्सईएन शामिल रहे। इस दौरान 56 के करीब प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिसमें से कुछ प्रस्तावों को अगली मीटिंग में विचार के लिए रखा गया।

जिसमें फैंसी लाइट को लगाने का मुद्दा अहम रहा। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से प्राप्त किए जाने वाले फंडों के लिए सैंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक (सीबीडी) के लिए चौड़ा बाजार तथा इसके साथ लगते इलाके को चुना गया है। इस एरिया में बिजनेस को बढ़ाने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरिक्षा मुहिम करवाए जाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है। जिसके लिए करीब एक करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इसके अलावा जोन-डी में नई बनी स्मार्ट सिटी की बिल्डिंग के उपर एक और कमरा तैयार किया जाना है।

जिसके लिए करीब 80 लाख तक का बजट तैयार किया गया है। जबकि यह बजट किसी भी कमरे को तैयार करने के लिए ज्यादा है। हालांकि इस पर किसी ने अभी तक अपना ऐतराज जाहिर नहीं किया है। निगम कमिश्नर और मेयर ने बीएंडआर और ओएंडएम सैल के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी नाजायज कालोनी में अवैध तरीके से निर्माण न होने दिया जाए और न ही सीवरेज कनेक्शन दिया जाए। अगर कोई कालोनी इलीग्ल है और उस कालोनी का कोई काम निगम में आता है तो उसे पहले वेरिफाई किया जाए उसके बाद ही उसे मंजूर किया जाए। अवैध तरीके से हो रहे निर्माण कार्य निगर निगम के लिए बड़ी आफत है और इसे कंट्रोल करना जरुरी है।

इसके अलावा यह भी सुनिश्ििचत किया जाए कि बिना सीवरेज वाली रोड न बनाई जाए क्योंकि इससे जनता के पैसों का नुक्सान होता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस भी कोटे के काम है उसी तरीके से वार्डो में काम करवाए जाए। जैसे पार्षद कोटे, जनरल कोटे, एमएलए कोटे के काम है उसे उसी आधार पर ही किया जाए। ताकि आने वाले समय में काम में किसी तरह की कोई रुकावट पैदा न हो। इसके अलावा जीवन नगर में आरसीसी की सड़क बनाने, साउथ हलके के वार्ड 31 और 34 में सड़क बनाने के वर्क आर्डर को मंजूरी दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें