Central government bows to the youth: Barar : अमृतसर। पनसप के चेयरमैन प्रभबीर बराड़ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं और ‘Gen Z’ (नई पीढ़ी) की ऐतिहासिक जीत करार दिया है।
पेपर लीक पर युवाओं की बड़ी जीत
प्रेस बयान जारी करते हुए प्रभबीर बराड़ ने कहा कि यह महज एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं है, बल्कि यह देश के उन लाखों-करोड़ों होनहार युवाओं के संघर्ष की जीत का प्रतीक है, जिनके भविष्य के साथ पेपर लीक जैसी घटनाओं के जरिए खिलवाड़ किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों और पेपर लीक के मुद्दों से परेशान होकर कई युवाओं और उनके परिवारों को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा। लेकिन आज Gen Z और देश के युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद करके सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “केंद्र सरकार को आम लोगों और युवाओं को तंग-परेशान करने वाली राजनीति से बाज आना चाहिए। आज देश का यूथ जागरूक हो चुका है। यदि सरकारों ने युवाओं के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की, तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।” प्रभबीर बराड़ ने इस ऐतिहासिक मोड़ पर देश के सभी युवाओं, छात्रों, Gen Z साथियों और देशवासियों को तहे दिल से बधाई दी। उन्होंने दोहराया कि पंजाब और देश का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है, और सत्य की लड़ाई में हमेशा जनता की ही जीत होती है।
प्रभबीर बराड़ ने कहा कि यह महज एक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं है, बल्कि यह देश के उन लाखों-करोड़ों होनहार युवाओं के संघर्ष की जीत का प्रतीक है, जिनके भविष्य के साथ पेपर लीक जैसी घटनाओं के जरिए खिलवाड़ किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों और पेपर लीक के मुद्दों से परेशान होकर कई युवाओं और उनके परिवारों को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा।