पटियाला: बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब के सभी जिलों के सरकारी और गैर-सरकारी विभाग तथा संस्थाएं स्वेच्छा से आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में पीआरटीसी के चेयरमैन और हलका सनौर इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संयुक्त प्रयास से एकत्रित 46 लाख से अधिक की राशि का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा। यह उल्लेखनीय है कि यह सहायता राशि विभिन्न कैटेगरी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पैंशनरों द्वारा मिलकर दी गई है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी द्वारा हलका सनौर का इंचार्ज नियुक्त किए गए चेयरमैन डा. रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी हालत में अनदेखा नहीं रहने दिया जाएगा। इस मौके पर विभाग के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वा, एक्सईएन जतिंदर गरेवाल, जनरल मैनेजर मनिंदरपाल सिंह सिद्धू, जनरल मैनेजर अमनवीर सिंह टिवाना और विभिन्न जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों में गुरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह पन्नू, रंजीत सिंह विशेष तौर पर शामिल थे।

