Site icon Dainik Savera Times

ये कैमरे का कमाल, कार चालक को भेज दिया हेलमेट का चालान

Challan issued to car driver for not wearing a helmet. : लुधियाना। रेड लाइटों पर लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक कैमरों की तकनीकी खामी का खामियाजा एक कार चालक पर भरना पड़ रहा है। कैमरे ने कार चला रहे व्यक्ति को दोपहिया वाहन चालक समझते हुए हेलमेट न पहनने का चालान जारी कर दिया। मामला सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कैमरा आधारित ई-चालान प्रणाली की सटीकता पर सवाल उठने लगे हैं।

चालान के कारण सिस्टम पर उठे सवाल

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260801-WA0205.mp4

जी, हां यहां बात हो रही है गौरव जैन की। इनको हेलमेट का ₹1000 का चालान मिला है। गौरव जैन के पास वर्ना गाड़ी है। इसके बावजूद उनको हेलमेट का चालान मिला और उनके पास चालान की कॉपी भी है। गौरव जैन का कहना है कि ऐसा लगता है कि अब उनको गाड़ी में भी हेलमेट लेकर जाना पड़ेगा। गौरव जैन ने कहा कि मैंने अपने दोस्तों को भी कहा है कि आप भी हेलमेट खरीदें। अब देखने वाली बात होगी की जो गौरव जैन को यह जो हजार रुपये का हेलमेट का चालान मिला है। इस पर प्रशासन का क्या रवैया रहेगा।

Exit mobile version