अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र बाबा बकाला साहिब के निवासी श्री चंदन लूथरा को स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर बाबा बकाला साहिब के विधायक श्री दलबीर सिंह टोंग ने श्री चंदन लूथरा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी तथा समूचे स्वर्णकार समाज को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान, प्रतिष्ठा और उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्णकार समाज को भी सरकार द्वारा जनसेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सेवक के रूप में वे स्वर्णकार समाज के सुख-दुःख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे तथा समाज के अधिकारों और कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर चेयरमैन श्री चंदन लूथरा ने पंजाब सरकार तथा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्वर्णकार समाज के कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सुरिंदर कुमार लूथरा (प्रेम ज्वेलर्स), रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड, बाबा बकाला साहिब के चेयरमैन श्री सुखदेव सिंह पड्डा, दीपक वर्मा, एम.सी. राजिंदर रिखी, एम.सी. विशाल मन्नण, एम.सी. सरबजीत सिंह, लव कुमार बहल, पारस चतरथ, मनप्रीत सिंह, सुमित सिंह, जय इंदर, नवी ब्यास, विक्की बाबा बकाला साहिब, अमित लूथरा, संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, पार्टी पदाधिकारी एवं स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)

