Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ़्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, मौके पर हुई मौत

Chandigarh Accident : होली के दिन चंडीगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह चार बजे जीरकपुर-चंडीगढ़ प्रवेश द्वार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। दो पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक राहगीर भी मारा गया। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 100 से 150 के बीच थी। घटना के बाद डीजीपी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना का वीडियो सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी का पैर उसके शरीर से अलग कर दिया गया। इसके साथ ही शव बुरी तरह कुचले हुए हैं। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Exit mobile version