Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: सेक्टर 27 में बुजुर्ग महिला से बड़ी लूट, 80 लाख के गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार

Chandigarh Big Robbery

Chandigarh Big Robbery : चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में बुजुर्ग महिला से बड़ी लूट का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर से 37 हजार कैश और दो मोबाइल फोन, 70-80 लाख की जूलरी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस घर में 82 साल की रक्षा शर्मा रहती हैं।

आज सुबह 3:55 बजे चार लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुस आए और रक्षा शर्मा को बंधक बना लिया और उनके घर से 70,80 लाख लूट लिए कल उसके आभूषण लूटकर भाग गया। वह इसी घर में रहती थी, उसके पति की मृत्यु हो चुकी है जबकि उसका बेटा अमेरिका में रहता है और वह घर के नीचे टायर की दुकान चलाती थी। दरअसल, इस दुकान को उनका नौकर चला रहा था, लेकिन पिछले एक महीने से दुकान बंद थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version