Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ भाजपा ने शुरु किया शक्ति वंदन अभियान

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज शक्ति वंदन अभियान ( सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ संपर्क ) के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव अमित जिंदल , प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली , अभियान प्रभारी प्रेम कौशिक , अभियान सदस्य सुनीता धवन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी , अजय कौशिक , अजय सिंगला ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी जिला व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारणी सदस्यों ने करीब 70 की संख्या में भाग लिया।

अभियान संयोजक अजय सिंगला ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ से संपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याण नीतियों को जन जन तक पहुंचना और अधिक से अधिक संख्या में समूह के सदस्यों को पार्ट की विचारधारा से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है।

Exit mobile version