Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: पेड़ पर लटका मिला लड़का-लड़की का शव, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

चंडीगढ़: खुड्डा लहौरा में उस समय सनसनी फैल गई जब पेड़ पर लड़का-लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिली। जानकारी के अनुसार बीती दोपहर पुलिस को किसी राहगीर ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को नीचे उतार पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। मृतक और मृतका दोनों ही कम उम्र के बतए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी ने इन्हें मार कर दोनों को ऊपर लटका दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगा। सारंगपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर लोगों से पूछताछ में लगी हुई है।

यह लाशें बोटेनिकल गार्डन के सामने वाले जंगली क्षेत्र में एक पेड़ से लटकती मिली हैं। वहीं, मामला प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग का भी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस सारी घटना की जांच में लगी है।

Exit mobile version