Site icon Dainik Savera Times

Mohali Border पर 2 वकीलों के खिलाफ हुई FIR से नाम हटवाने को लेकर आज Chandigarh जिला अदालत में ठप रहेगा कामकाज

मोहाली बॉर्डर पर बंदी सिखों की रिहाई मामले में बीते 8 फरवरी को हुई हिंसा में चंडीगढ़ जिला अदालत के 2 वकीलों को भी आरोपी बनाया गया था। इसके खिलाफ आज चंडीगढ़ जिला अदालत में कामकाज ठप रखा जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है। बार की एग्जीक्यूटिव बॉडी ने एक आपातकालीन मीटिंग बुला सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की है। FIR में से दोनों वकीलों का नाम हटाने के लिए चंडीगढ़ की SSP मनीषा चौधरी को एक मांग पत्र भी दिया गया था। वहीं आज दोपहर 12 बजे जनरल हाउस की एक मीटिंग भी इस मुद्दे पर बुलाई गई है। इसमें बार एसोसिएशन अगली रणनीति बनाएगी।

Exit mobile version