Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता मर्डर केस को लेकर चंडीगढ़ के डाक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन

August 17, 2024

कोलकाता मर्डर केस को लेकर चंडीगढ़ के डाक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की जघन्य हत्या के विरोध में आईएमए से जुड़े डॉक्टर शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर हैं। चंडीगढ़ आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. पवन बंसल ने बताया कि घटना से पूरा देश स्तब्ध। आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. पवन बंसल ने बताया कि कोलकता में हुई घटना से पूरा देश स्तब्ध है तथा जनमानस आक्रोशित है। इस घटना से आहत सभी डॉक्टर शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चिकित्सीय कार्यों पर नहीं रहेंगे। शनिवार को पीजीआई गेट 1 से प्रोटेस्ट मार्च में हजारों डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आईएमए ने रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में बदलाव की मांग की है। इसमें 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट और आराम के लिए सुरक्षित जगहों की कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। आईएमए ने एक केंद्रीय कानून की मांग की है जिसमें 2023 में महामारी रोग अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधनों को शामिल किया जाए। ऐसा माना जा रहा है कि इससे 25 राज्यों में मौजूदा कानून और मजबूत होंगे। डॉक्टरों के संगठन ने अपराध की एक निश्चित समय-सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक और पेशेवर जांच और न्याय दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही 14 अगस्त की रात आरजी कार अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें