Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh में हुआ बड़ा ब्लास्ट: फैक्ट्री क्वार्टर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Chandigarh factory quarters Massive fire

Chandigarh factory quarters Massive fire

पंजाब डेस्क: साहनेवाल थाना क्षेत्र के तिब्बा की गणपति कॉलोनी में स्थित एक फैक्ट्री के ऊपर बने क्वार्टर में गुआज सुबह गैस सिलेंडर से लीकेज होने के कारण आग लग गई। बता दें कि इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चा समेत परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।

जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी शिव कुमार (45) अपने बेटों शुभम (20), आशु (18), आशीष (16), रौनक (13) और भतीजों मुरलीधर (40) व हरीश चंद (35) के साथ फैक्ट्री क्वार्टर में रहते थे।

कैसे फैला आग का तांडव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह शिव कुमार चाय बनाने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे थे, तभी अचानक तेज लपटें उठीं और आग पूरे कमरे में फैल गई। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के हाथ, पैर और चेहरे बुरी तरह जल गए। मौके पर मौजूद फैक्ट्री के मालिक हिमांशु और नमन अरोड़ा ने तुरंत घायलों को CMC हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: सीनियर अकाली नेता के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

जांच में क्या सामने आया

जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि हादसा सिलेंडर से रात के समय गैस लीक होने के कारण हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह हादसा किसी की लापरवाही के कारण नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version