Site icon Dainik Savera Times

BJP दफ्तर धमाके के बाद अब हाईकोर्ट को मिली बम धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Chandigarh Bomb Threat

Chandigarh Bomb Threat

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद शहर में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं। बता दें कि आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ई-मेल के जरिए दी गई धमकी

जानकारी के अनुसार, एसएसपी कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई। संदेश मिलते ही पुलिस महकमे में तुरंत हलचल तेज हो गई और मामले को गंभीरता से लिया गया।

मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत हाईकोर्ट परिसर में तैनात कर दिया गया। पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

हाई अलर्ट पर शहर

हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जबकि डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने भी जांच अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक है या अफवाह, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

साइबर जांच भी शुरू

मामले की जांच के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version