Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: ऑटो में लगी भीषण आग, कर्ज और चालान के कारण आग लगाने की आशंका

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के विकास नगर लाइट प्वाइंट के पास एक ऑटो में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग फैलने से ऑटो पूरी तरह जल गया। वहीं यह भी पता चला है कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस ऑटो के करीब 133 चालान काटे गए हैं। ये सभी चालान स्मार्ट कैमरे की वजह से हुए हैं। फिलहाल थाना मौलीजागरां पुलिस की टीम ऑटो जलने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऑटो ट्रैफिक चालान या लोन की रकम ज्यादा होने के कारण इसे जलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा बता दें कि चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के सभी चौराहों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में विभिन्न प्रकार के यातायात उल्लंघन कैद होते हैं। इन कैमरों में ऑटोमैटिक नंबर रीडिंग रिकॉग्निशन (एएनआरआर) सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है। इस वजह से वे आसानी से नंबर प्लेट को कैमरे में कैद कर लेते हैं। स्मार्ट कैमरों की वजह से चालान की संख्या भी बढ़ी है।

Exit mobile version