Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ Mayor Sarbjit Kaur ने सफाई कर्मचारियों को सौंपी नई यूनिफॉर्म

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर ने आज यहां सफाई कर्मचारियों को नई यूनिफॉर्म सौंपी। सफाई कर्मचारियों की अमूल्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने नई वर्दी के साथ उनमें उत्साह और विश्वास जगाने की पहल की है।

मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष लुक देने के विचार से एमसीसी ने उन्हें नई यूनिफॉर्म देने का निर्णय लिया है और इसे सफलतापूर्वक लागू किया है।

Exit mobile version