Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने किया विरोध

September 30, 2025

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने किया विरोध

चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक आज काफी विवादित माहौल देखने को मिला। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने बैठक के दौरान कई मुद्दों पर जोरदार नारेबाजी की और महापौर से जवाब देने की मांग की। दोनों दलों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक के कार्यवृत्त पूरी तरह पक्षपातपूर्ण तरीके से तैयार किए गए हैं और मार्शलों द्वारा उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाला गया।

बैठक के दौरान स्थिति हुई तनावपूर्ण

लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक का माहौल तब और बिगड़ गया जब कांग्रेस पार्षदों ने विरोध स्वरूप पिछली बैठक के कार्यवृत्त की प्रतियां फाड़कर महापौर की मेज पर फेंक दीं। इस कार्रवाई के बाद महापौर हरप्रीत कौर बबला ने कड़े कदम उठाते हुए विरोध करने वाले पार्षदों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। वरिष्ठ उप महापौर जसवीर सिंह बंटी, उप महापौर तरुण मेहता और पार्षद प्रेमलता को भी सदन से निष्कासित किया गया।

आप और कांग्रेस पार्षदों ने जताया विरोध

महापौर के इस निर्णय का आप और कांग्रेस पार्षदों ने तीव्र विरोध किया। वे अपनी सीटों से उठकर सदन के बीचों-बीच आ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। हालात को देखते हुए महापौर ने बैठक को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया।

सौरभ जोशी ने उठाए उद्यान विभाग पर सवाल

बैठक के आरंभ में ही पार्षद सौरभ जोशी ने उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शहर में 110 से अधिक जगहों पर कूड़ा निस्तारण के लिए गड्ढे बनाए गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति बेहद खराब है, जिससे न केवल सफाई प्रभावित हो रही है बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें