Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ पुलिस ने पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस सहित व्यक्ति किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को एक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति का नाम 28 वर्षीय राखील शर्मा बताया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि वाटर वर्क्स के पास सीसीईटी में नाका लगाया गया था। इस दौरान रात करीब 1:20 बजे एक व्यक्ति नाका की तरफ आ रहा था और नाका देखकर अचानक पीछे मुड़ गया। संदेह होने पर पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम (.32 बोर) की एक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। कथित व्यक्ति बिना लाइसेंस और परमिट के उक्त हथियार ले जा रहा था। बाद में पता चला कि यह हथियार लाइसेंसी है और पठानकोट के उसके एक दोस्त का है। उसने उसे बिना उसकी जानकारी के होटल के कमरे से ले लिया, जहां वे बलौंगी, मोहाली में एक साथ ठहरे थे।

Exit mobile version