Site icon Dainik Savera Times

दो दिन में लापता अपने ही इंस्पेक्टर को ढूंढ नहीं पाई चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिपार्टमेंट का एक इंस्पेक्टर पवनेश अचानक गायब हो गया है। इंस्पेक्टर के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी है| परिवार ने पुलिस थाना-34 में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर करीब दो दिन से गायब बताया जा रहा है।

उक्त इंस्पेक्टर सेक्टर-46 में रहता है और यहीं से वह कहीं बाहर जाने के लिए निकला था और इसके बाद से ही परिवार वालों का संपर्क उससे नहीं हो पाया। उधर, इंस्पेक्टर की तरफ से भी कोई बातचीत नहीं की गई। इंस्पेक्टर अपने दोनों मोबाइल घर पर छोड़ कर गायब है। गायब इंस्पेक्टर की चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी रहती है। वह सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version