Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर पर चलाई गोली, वीआईपी एरिया सुखना लेक पर अपराधियों ने की फायरिंग

चंडीगढ़: अपराधियों के हौसले चंडीगढ़ में काफी बुलंद हो चुके है। एक ताजा मामले में अपराधियों को पकड़ने गई चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम इंस्पेक्टर अमनजोत की अगुवाई में ट्रैप लगा कर अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में इंस्पेक्टर अमनजोत बाल – बाल बच गए। मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से आर्म्स भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गोल्फ क्लब के मोड़ के पास यह फायरिंग हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलदीप और शिवम में रूप में हुई है। इन पर संगीन आपराधिक धाराओं में केस दर्ज बताए गए हैं।

 

 

Exit mobile version