Dainik Savera Times

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी किए आंकड़े, 2022 में 5 लाख से अधिक किए गए ट्रैफिक चालान

चंडीगढ़: पुलिस ने आंकड़े जारी किए है। पुलिस ने बताया कि इस साल 2022 में 5,86,966 ट्रेफिक चालान हुए है, जबकि 2021 में 2,32,319 चालान हुए थे। इस साल सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीडिंग के हुए, जिसकी गिनती 1,84,166 रही है। वहीं 2021 में यह आंकड़ा महज़ 64,132 था। ट्रैफिक पुलिस ने बताया रेड लाइट जंप करने वालों की भी गिनती किसी से कम नहीं, इस साल 1,75,649 चालान रेड लाइट जंप के हुए जबकि 2021 में महज़ 4,097 रेड लाइट जंप करने के कारण चालान काटे गए थे। इसके अलावा बिना हेलमेट, रॉन्ग पार्किंग, ड्राइविंग करते हुए मोबाइल का इस्तेमाल, साइकिल ट्रैक पर डेंजरस ड्राइविंग करना और जेबरा क्रॉसिंग के भी काफी चालान हुए है।

Exit mobile version