Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस ने बंदी सिखों की रिहाई झड़प मामले में 10 और प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें की जारी

February 14, 2023

चंडीगढ़ पुलिस ने बंदी सिखों की रिहाई झड़प मामले में 10 और प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें की जारी

चंडीगढ़: मोहाली बॉर्डर पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को 10 और प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी कर दिए। इनमें से चार की पहचान हुई है। इनमें अमृतसर निवासी उदयवीर सिंह, पटियाला निवासी जगसीर सिंह, मोगा निवासी भगवंत सिंह शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी किए थे। पहले जारी तस्वीरों में से तीन की पहचान हुई थी। इनमें हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना निवासी सतवंत सिंह संधू शामिल थे। इन सभी पर भी 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

 

 

जानकारी देने के लिए पुलिस ने ईमेल और वॉट्सएप नंबर 98759-84001 भी जारी किया है। पहचान बताने वाले की जानकारी गोपनीय रखने का भी आश्वासन दिया गया है।सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा काफी समय से सेक्टर-52-53 के चौक पर प्रदर्शन कर रहा है। बीते 8 फरवरी को बातचीत के दौरान अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस का आरोप है कि हमलावर हथियार सहित काफी सामान भी लूट कर ले गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शुरुआत में सात नेताओं समेत कुल आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर हत्या का प्रयास, लूट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 धाराएं लगाई हैं। मामले में गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, लोक अधिकार लहर, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदर जीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वकीलों के विरोध के बाद पुलिस ने अमर सिंह चहल का नाम केस से हटाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें