
चंडीगढ़। रोटरी क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 28, चंडीगढ़ में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। क्लब ने स्कूली बच्चों को रिफ्रैशमैंट वितरित करके खुशी और देशभक्ति की भावना फैलाई। क्लब ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 5 जोड़ी बड़े कूड़ेदान भी दान किए। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष सीए सौरव गुप्ता थे। उनके साथ एमपी गुप्ता, आकाश मित्तल (क्लब सचिव), रचित गोयल और वैभव गर्ग सहित अन्य सम्मानित रोटेरियन मौजूद थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव एवं समाज सेवा की भावना जागृत करना था। रोटरी क्लब की पहल को प्रिंसिपल रेनू शर्मा और छात्रों ने खूब सराहा।

मेष: दिन शुभ रहेगा...