Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़: नाके पर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक कार से 35,21,071 लाख रुपए किए बरामद

March 31, 2024

चंडीगढ़: नाके पर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक कार से 35,21,071 लाख रुपए किए बरामद

चंडीगढ़: शहर की पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर है। नाके पर वाहनों की चैकिंग के दौरान सैक्टर 36 थाना पुलिस ने एक हरियाणा नंबर की गाड़ी से 35,21,071 लाख रूपए बरामद किए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेते हुए कार भी जब्त कर ली है। कार चालक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी राज कुमार(44) व कार में सवार देस राज(44) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी चंडीगढ पुलिस द्वारा आयकर विभाग और इलेक्शन सैल को दे दी गई है।

पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आचार संहिता के दौरान कार में इतना कैश कहां ले जाया जा रहा था और यह कैश कहां से किस प्रकार लाया गया था। जानकारी के अनुसार सैक्टर 36 थाना पुलिस ने सैक्टर 35/36 स्मॉल चौक फ्रैगरेंस गार्डन के पास नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आई। कार को हरियाणा जिला करनाल निवासी राजकुमार चला रहा था।

जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। वहीं पुलिस ने जब कार को रोककर चैकिंग की गई तो कार में से कुल 35 लाख 21 हजार 071 रूपए मिले। जिसमें (12,08,000 लाख रूपए, 4 नोट 2 हजार रु पए, यूएसडी-15 हजार, एएसडी-6 हजार रु पए, पाउंड-7 हजार शामिल है। पुलिस ने जब कैश को लेकर पूछताछ की तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। पुलिस ने यह कैश कार में सवार चालक के साथ बैठे यात्री से बरामद किया है। आचार संहिता के दौरान अपने साथ इतना कैश ले जाने के लिए कोई दस्तावेज या कोई अनुमति नहीं
दिखा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें