Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ की सीट बहुत महत्वपूर्ण सभी कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ले: विजय रूपाणी

February 10, 2024

चंडीगढ़ की सीट बहुत महत्वपूर्ण सभी कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ले: विजय रूपाणी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का  विधिवत आगाज करते हुए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में लोकसभा चुनाव  के लिए मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के द्वारा किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर विजय रुपाणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है तथा भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रत्याशी कोई भी हो चुनाव प्रत्याशी नहीं पार्टी लड़ती है । हम सभी कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है। भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश इस मंत्र पर चलती हैं । कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर चुनाव लड़ता है। व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं । चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है आज से चुनावी लड़ाई शुरू हो गई है सभी कार्यकर्ता उसके लिए कमर कस लें ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों तथा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए रुपाणी ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी पहचान तथा विश्वसनीयता खो चुका है,  विपक्ष कहीं नजर नहीं आता है चंडीगढ़ में भी इस बार फिर से कमल खिलेगा ऐसा उन्हें विश्वास है।  उन्होंने कहा कि कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं कमल निशान ही हमारा प्रत्याशी है ।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रभारी विजय रुपाणी का स्वागत किया तथा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पार्टी की तैयारियों  की जानकारी दी तथा विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ में  कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा तीसरी बार लोकसभा की सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करेंगे।

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने मोदी सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा की। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने चुनाव की गंभीरता के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा चुनाव में विजय की तैयारी को लेकर विचार रखें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ के साथ विशेष संबंध को भी याद किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा के बारे में विचार दिए तथा कहा कि आज जीत का आगाज कर दिया है ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव अमित जिंदल,  डॉक्टर हुकम चंद के अलावा  सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला, मोर्चा ,मंडल अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ-विभागों के संयोजक, प्रदेश जिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें