Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दबदबा; लगातार चौथे साल बनी भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी

November 4, 2026

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दबदबा; लगातार चौथे साल बनी भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़ : अपनी उत्कृष्टता और निरंतर उपलब्धियों का सिलसिला जारी रखते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में लगातार चौथे वर्ष भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के 2024, 2025 और 2026 संस्करणों में भारत की सभी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में पहला स्थान हासिल किया था।

एशिया की शीर्ष यूनिवर्सिटियों में अपनी शानदार प्रगति जारी रखते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी रैंकिंग संस्था ‘क्यूएस’ द्वारा जारी ‘क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027’ में, चार स्थानों की छलांग लगाकर 104 रैंक हासिल किया है। इस दौरान यूनिवर्सिटी का ओवरऑल स्कोर 2026 के 66.6 के मुकाबले 2027 रैंकिंग में 70.3 हो गया है। वर्ष 2022 में 271वें से 2027 में 104वें स्थान पर रही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पिछले छह वर्षों में 61% की प्रभावशाली प्रगति दर्ज की है, जो अधिकांश पैमानों पर यूनिवर्सिटी का बेहतरीन प्रदर्शन दर्शाता है।

इस उपलब्धि के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई देशों की कई अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन रैंक हासिल किया है। इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क’ (आईआरएन) में 59 स्थानों की उल्लेखनीय छलांग लगाते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एशिया की टॉप यूनिवर्सिटियों में 35वां स्थान हासिल किया है। वहीं, ‘एम्प्लॉयर रेपुटेशन’ (नियोक्ता प्रतिष्ठा) में चार स्थानों की बढ़त के साथ 48वें स्थान पर पहुंच कर क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में एशिया की प्रमुख यूनिवर्सिटियों के बीच अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

‘एम्प्लॉयर रेपुटेशन’ (नियोक्ता प्रतिष्ठा) के मुख्य मानक, एशिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटियों में शामिल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी रोजगार क्षमता और नियोक्ताओं के बीच अपनी मजबूत साख के लिए पहचानी गई है। यही कारण है कि 1300 से अधिक प्रमुख एमएनसी नए टैलेंट को हायर करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आती हैं। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान सीयू छात्रों को 10,000 से अधिक जॉब ऑफर दिए गए हैं।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के शानदार प्रदर्शन का स्वागत करते राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर और एशिया में भी उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका प्रमाण क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में देखने को मिलता है।

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं, जिनमें 31 नए संस्थान शामिल हैं। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उपलब्धि पर वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एसएस सहगल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार चौथे वर्ष नंबर 1 रैंक हासिल करने वाली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनना वास्तव में गर्व की बात है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें