Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh University के छात्र पवन को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने अर्जुन पुरस्कार से किया सम्मानित

January 10, 2024

Chandigarh University के छात्र पवन को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने अर्जुन पुरस्कार से किया सम्मानित

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के छात्र और भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन कुमार सहरावत को सोमवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा एथलैटिक सम्मान है। पवन को भारतीय कबड्डी में उनके शानदार योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित अजरुन पुरस्कार मिला। पवन, जिनके नेतृत्व में भारतीय कबड्डी टीम आठ साल (2014) के बाद एशियाई खेलों 2023 में स्वर्ण पदक लेकर लौटी, को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक शानदार समारोह में सम्मान से सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम संधू ने पवन कुमार को अजरुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा, पवन सहरावत ने न केवल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को अपनी इस उपलब्धि से गौरवान्वित किया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम भी रोशन किया है। उनकी कप्तानी के दौरान, भारत ने हांगझू, चीन में एशियाई खेल 2023, 2019 में काठमांडू (नेपाल) में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों और बुसान, दक्षिण कोरिया 2023 में एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने आगे कहा, कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश के लिए खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें