Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा: पोश्रे कार की टक्कर से युवक की हुई मौत, 2 महिलाएं घायल 

March 11, 2025

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा: पोश्रे कार की टक्कर से युवक की हुई मौत, 2 महिलाएं घायल 

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-4 में एक पोश्रे कार द्वारा दो स्कूटरों को टक्कर मारने से 24 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान नयागांव निवासी अंकित के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर पूरी तरह नष्ट हो गया और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अंकित का पैर कट गया, जबकि दोनों महिलाओं के पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार चालक वाहन में अकेला था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में CM मान ने 8वीं के टॉपर्स से की मुलाकात, भविष्य की सफलता के लिए दीं शुभकामनाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें