Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: Sector-35-एबी टर्न के नजदीक 31.81 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़: क्राइम ब्रांच की टीम ने सैक्टर-35-एबी टर्न के नजदीक से एक युवक को 31.81 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 साल के मोहाली के गांव मदनपुर निवासी गुरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कहां से लेकर आया था और शहर में उसने कहां-कहां सप्लाई करना था।

Exit mobile version