Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ की ‘सुखना लेक’ को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री

March 26, 2026

चंडीगढ़ की ‘सुखना लेक’ को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना लेक 26 मार्च से आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। बता दें कि प्रशासन ने यह कदम शहर में होने वाले बड़े एयर शो के चलते उठाया है। DC निशांत यादव ने आज, गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

दो दिन का एयर शो, एंट्री केवल प्री-बुकिंग पास के साथ

सुखना लेक पर 27 और 28 मार्च को एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बिना प्री-बुकिंग के कोई भी व्यक्ति लेक में प्रवेश नहीं कर सकेगा। DC ने बताया कि 28 मार्च की दोपहर डेढ़ बजे के बाद लेक फिर से आम जनता के लिए खुल जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि एयर शो के दौरान रोजाना लगभग 10 हजार लोग इस कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। शो की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए वॉलंटियर, फर्स्ट एड टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की पूरी व्यवस्था की गई है।

निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित

DC निशांत यादव ने कहा कि निजी वाहन सुखना लेक के पास नहीं आ सकेंगे। प्रशासन ने शहर को सात पिकअप ज़ोन में बांटा है, जहां से शटल बसों द्वारा दर्शकों को एयर शो स्थल तक पहुंचाया जाएगा। दर्शकों को QR कोड और वैध फोटो आईडी के साथ एंट्री पास दिखाना अनिवार्य होगा।

एयर शो में क्या होगा खास

इस बार एयर शो में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम अपने 9 लाल-सफेद BAE Hawk Mk-132 जेट विमान के साथ अद्भुत प्रदर्शन करेगी। दर्शकों को प्रेसिजन फॉर्मेशन, लूप्स, बैरल रोल्स और इन्वर्टेड फ्लाइंग जैसी शानदार स्टंट्स देखने को मिलेंगे। पूरे शो की अवधि लगभग 30–45 मिनट की होगी। खास बात यह है कि इस शो में Su-30 MKI जैसे बड़े लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन नहीं होगा।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान

प्रशासन ने कहा कि शो देखने के लिए पीने के पानी की सुविधा, टॉयलेट, डिस्पोज़ेबल गिलास और शटल बस सर्विस की व्यवस्था की गई है। साथ ही, दर्शकों से अपील की गई है कि वे 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों या बीमार व्यक्तियों को इस भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम में न लाएँ। केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ लाने की अनुमति है, और बैग या खाने-पीने के सामान पर प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढ़ें…

प्रमुख अतिथि और विशेष आमंत्रण

चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन के कमांडर दीपक पंत ने पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि एयर शो में सभी दर्शकों को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें