Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ का नया रिकॉर्ड, नंबर प्लेट पर लगी करोड़ों की बोली… कीमत जान उड़ जाएंगे होश

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में वाहनों के फैंसी नंबरों की हालिया नीलामी ने नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। इस बार CH01-DA सीरीज़ के नंबरों की नीलामी में बोली लगाने वालों ने ऐसी उत्सुकता दिखाई कि कीमतें लग्ज़री कारों के स्तर तक पहुंच गईं। खासकर नंबर CH01-DA-0001 ने इतिहास रच दिया, जिसे 36 लाख 43 हजार रुपये की अविश्वसनीय बोली पर खरीदा गया यह अब तक का सबसे महंगा पंजीकरण नंबर बन गया है।

नीलामी में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा देखी गई, उसने यह साबित कर दिया कि फैंसी नंबरों के प्रति लोगों का जुनून केवल स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। यह रकम इतनी है कि एक ब्रांड न्यू टोयोटा फॉर्च्यूनर या तीन महिंद्रा थार खरीदी जा सकती थीं।

नीलामी 19 अगस्त से 22 अगस्त तक सेक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) द्वारा आयोजित की गई थी। इस चार दिवसीय आयोजन में कुल 577 फैंसी नंबरों की बिक्री हुई, जिससे प्राधिकरण को 4 करोड़ 08 लाख 85 हजार रुपये की रिकॉर्ड कमाई हुई जो अब तक किसी भी एकल नीलामी में सबसे अधिक है।

टॉप फैंसी नंबरों की सूची और उनकी कीमतें:

CH01-DA-0001 – ₹36.43 लाख

CH01-DA-0003 – ₹17.84 लाख

CH01-DA-0009 – ₹16.82 लाख

CH01-DA-0005 – ₹16.51 लाख

CH01-DA-0007 – ₹16.50 लाख

CH01-DA-0002 – ₹13.80 लाख

CH01-DA-9999 – ₹10.25 लाख

पुरानी और नई सीरीज़ दोनों में दिखी दिलचस्पी

इस नीलामी में सिर्फ नई CH01-DA सीरीज़ ही नहीं, बल्कि कुछ पुराने फैंसी नंबर भी शामिल थे। लेकिन सबसे ज़्यादा आकर्षण नई सीरीज़ के नंबरों के लिए देखने को मिला।

RLA को हुई रिकॉर्ड कमाई

शीर्ष 7 नंबरों की बिक्री से ही RLA को 1.28 करोड़ रुपये की आय हुई। यह साफ संकेत देता है कि चंडीगढ़ जैसे शहर में फैंसी नंबर अब शौक से बढ़कर एक पहचान और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गए हैं।

क्या है फैंसी नंबरों का क्रेज?

गाड़ियों के लिए “0001”, “0007”, “9999” जैसे नंबरों की मांग हमेशा ऊंची रही है। ये नंबर न केवल याद रखने में आसान होते हैं, बल्कि इनका जुड़ाव फिल्मों, सेलिब्रिटी कल्चर और भाग्यशास्त्र से भी देखा जाता है।

इस नीलामी ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत में फैंसी नंबरों का बाज़ार कितना बड़ा और मूल्यवान हो चुका है। जहां कुछ लोग गाड़ी खरीदते वक्त उसकी माइलेज और फीचर्स देखते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ उस नंबर के लिए लाखों खर्च करने को तैयार हैं जो उनकी गाड़ी को दूसरों से अलग बनाता है।

ये भी पढ़े- होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG से भरे दो भारतीय जहाज

Exit mobile version