Site icon Dainik Savera Times

चंद्ररयान-3 ने रचा इतिहास, BJP के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली : चंद्ररयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड कर आज इतिहास रच दिया है। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की दहाड़ सुनाई दी। चंद्रयान 3 पर एक ओर जहाँ पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी थीं वहीं 150 करोड़ देशवासियों की उम्मीद और इसरो की मेहनत रंग लाई है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर सफलता पूर्वक कदम रखा दिया है| वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और समस्त देशवासियों को बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह गौरान्वित करने वाला क्षण है। ये आज का भारत है नया भारत है महाशक्ति भारत है।

Exit mobile version