Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी समय सारिणी में बदलाव, 29 फरवरी 2024 तक की जा सकती है रजिस्ट्रेशन

November 17, 2023

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी समय सारिणी में बदलाव, 29 फरवरी 2024 तक की जा सकती है रजिस्ट्रेशन

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने बताया कि मुख्य कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव पंजाब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर के नए बोर्ड के गठन के लिए वोटर सूचियां तैयार करने की समय सारिणी में बदलाव किया है। जिसके अधीन वोटर रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 29 फरवरी 2024 कर दिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया अधीन वोटर सूचियों की तैयारी और छपाई का काम 1 मार्च 2024 से 20 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद 21 मार्च 2024 को वोटर सूचियों की अग्रिम प्रकाशना होगी।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों पर दावे एवं एतराज प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2024 है। उन्होंने कहा कि दावें एवं एतराज का निपटारा सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव, 1959 के नियम 10 (3) अनुसार 21 अप्रैल, 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद 2 मई, 2024 को सपलीमैंटरी सूचियों की तैयारी और छपाई होगी। 3 मई, 2024 को मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पटवार क्षेत्रों के पटवारियों और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या लोकल अथारिटी के कर्मचारियों, जिन्हें संबंधित क्षेत्र के रिवाईजिंग अथारिटी द्वारा नामित किया गया है, संभावित वोटर स्वंय को वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड करवाने के लिए फार्म जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि यह फार्म जिला प्रशासन की वेबसाइट http://jalandhar.nic.in पर है।

शिरोमणि गुरुदारा प्रबंधक कमेटी की वोटर सूची में वोटर बनने के लिए व्यक्ति को केसधारी सिख होना चाहिए। वह व्यक्ति अपनी दाढ़ी या बाल न कटवाता, दाढ़ी न बनाता, किसी भी तरह धूम्रपान न करता, मांस का सेवन न करता, शराब न पीता, पतित नहीं होना चाहिए।

सभी सिख संगठनों और व्यक्तियों, चाहे वे सामाजिक या धार्मिक हो जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनाव के लिए प्रयास कर रहे है, से अपील की जाती है कि वह योग्य व्यक्तियों को प्रेरित कर वोटर रजिस्ट्रेश में अपना पूर्ण समर्थन दें ताकि निर्धारित अवधि में सभी योग्य वोटरों की रजिस्ट्रेशन पूरी की जा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें