Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के सरस मेले में सतिंदर सरताज के शो में हुआ बवाल, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

लुधियाना: पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सटिी में चल रहे सरस मेले में उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां पर गायक सतिंदर सरताज के पहुंचने पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखकर पुलिस ने एंट्री गेट बंद कर दिए, जिससे लोग भड़क उठे और जबरन गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस मुलाजिमों ने उनको रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद एक पुलिस इंस्पैक्टर गगनप्रीत ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे भीड़ ज्यादा भड़क गई।

माहौल को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाया। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाकर मामला शांत किया। वहीं सरस मेले में पहुंचे लोगों का कहना है कि वह सतिंदर सरताज का शो देखने आए थे तो पुलिस ने बिना किसी कारण धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सरस मेले में पुलिस व लोगों में हुए विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई तो पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : ‘भारत की विदेश नीति कमजोर दिख रही’, अमेरिका की 30 दिन की छूट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Exit mobile version