Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में ‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर मचा बवाल, हिंदू और मुस्लिम पक्ष हुए आमने-सामने, देखें Live

October 3, 2025

Jalandhar में ‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर मचा बवाल, हिंदू और मुस्लिम पक्ष हुए आमने-सामने, देखें Live

पंजाब डेस्क। जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जहां, जय श्रीराम के नारे को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्षों में जोरदार हंगामा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नारेबाजी के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार जालंधर के प्रेस क्लब चौक पर मुस्लिम पक्ष के लोग “आई लव मोहम्मद” मामले को लेकर कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इसी दौरान एक हिंदू युवक ने वहां “जय श्रीराम” का नारा लगा दिया। यह सुनकर मुस्लिम पक्ष नाराज हो गया और मौके पर बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे नारेबाजी तेज होती चली गई और दोनों पक्षों में हंगामा मच गया।

हिंदू युवक पर हमले का आरोप
हिंदू पक्ष का कहना है कि नारा लगाने वाले युवक को मुस्लिम पक्ष के लोगों ने घेर लिया, उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और उसे पीटने की भी कोशिश की। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
मौके पर माहौल बिगड़ता देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों तरफ से “जय श्रीराम” और “अल्लाह हू अकबर” के नारे गूंजने लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की।

 

भाजपा नेता भी पहुंचे
इसी बीच भाजपा नेता केडी भंडारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हिंदू पक्ष के साथ सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

बी.एम.सी. चौक पर लगा जाम
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मुस्लिम समाज के लोगों ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी थी। इस घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों ने शहर के बी.एम.सी. चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साए लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए और चौक को बंद कर दिया गया।

 

शहर में तनाव का माहौल
जय श्रीराम और अल्लाह हू अकबर के नारों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे शहर में तनाव का कारण बन गया है। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें