
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे और कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में मजीठिया की कंपनियों के बैंक खातों में 736 करोड़ रुपये जमा कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज करते हुए मजीठिया और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के बीच कथित संबंधों का आरोप लगाया है।