Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ कांग्रेस ने 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लिया फैसला

January 12, 2024

चंडीगढ़ कांग्रेस ने 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लिया फैसला

चंडीगढ़ कांग्रेस ने 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अधिकारिक प्रवक्ता द्वारा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

महापौर के लिए जसबीर बंटी और वरिष्ठ उपमहापौर के लिए गुरप्रीत गाबी एवं उप – महापौर के लिए निर्मला देवी कल दोपहर 12 बजे तीनों अपना नामांकन भरेगें।

हालांकि कांग्रेस पार्टी हाईकमान के नेता आम आदमी पार्टी के साथ तीनों पदों पर समझौते के लिए बातचीत की पहल कर रहे थे लेकिन कांग्रेस की इन कोशिशों का कोई जवाब अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से नहीं आया है ।

इसके फ़लस्वरूप पार्टी की स्थानीय ईकाई ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें